Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

न्यूटाउन में महिला से छेड़खानी का विरोध करना पड़ा महंगा, लिव-इन पार्टनर की पीट-पीटकर हत्या

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा

24 Apr 2025

न्यूटाउन में महिला से छेड़खानी का विरोध करना पड़ा महंगा, लिव-इन पार्टनर की पीट-पीटकर हत्या

कोलकाता। कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर के साथ हुई छेड़खानी का विरोध किया, और इसी के चलते उसकी बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। मृत युवक की पहचान आईटी कर्मी संकेत चट्टोपाध्याय के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, संकेत अपनी महिला मित्र के साथ न्यूटाउन के गौरांगनगर इलाके में लिव-इन में रह रहे थे। बुधवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद युवती घर से बाहर निकल गई। आरोप है कि उसी दौरान कुछ बदमाशों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की।
युवती की चीख-पुकार सुनकर संकेत तुरंत मौके पर पहुंचे और बदमाशों को रोकने की कोशिश की। इसी पर नाराज़ होकर बदमाशों ने संकेत पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने संकेत को तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। आसपास के लोग जब तक मदद के लिए पहुंचे, तब तक बदमाश भाग चुके थे।
गंभीर रूप से घायल संकेत को एनआरएस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अत्यधिक रक्तस्राव के चलते उसकी मौत हुई।
घटना की सूचना मिलते ही न्यूटाउन पुलिस मौके पर पहुंची और युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने रात में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


न्यूटाउन में महिला से छेड़खानी का विरोध करना पड़ा महंगा
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News